Breaking News

सिकरहना: स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को केंद्रीय मंत्री व सांसद ने किया समान्नित.

चम्पारण सत्याग्रह शाताब्दी स्मृति समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को केंद्रीय मंत्री व सांसद किया समान्नित.                   
 राहुल कुमार / आकाश जयसवाल
मंच पर विराजमान केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव,सांसद रमा देवी एवं पूर्व विधायक पवन जयसवाल
सिकरहना:अनुमंडल क्षेत्र के बड़हरवा लखनसेन स्थित गांधी जी के प्रयास से निर्मित स्मृतिशेष बुनियादी विद्यालय में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी स्मृति समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को केंद्रीय ग्रामीण विकाश राज्यमंत्री रामकृपाल यादव,शिवहर सांसद रमा देवी,चिरैया विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता,मधुबन विधायक राणा रंधीर सिंह राणा एवं पूर्व विधायक पवन जयसवाल के द्वारा  मंच पर माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर समान्नित किया गया.सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री यादव ने केंद्र सरकार द्वारा आम जनता के कल्यानर्थ हेतु चलाये जा रहे योजनाओं जैसे महिलाओं के लिए घरेलू गैस उज्ज्वाला योजना,दीनदयाल विधुत योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना,हर घर शौचालय योजना एवं जनधन योजना सहित आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी.सभा को शिवहर सांसद रमा देवी के अलावे चिरैया विधायक लालबाबू गुप्ता,मधुबन विधायक राणा रणधीर सिंह,पूर्व विधायक पवन जयसवाल,वसीम आलम,संजीव शर्मा,दिलीप श्रॉफ सहित आदि भाजपा नेताओं ने संबोधित किया.वही मंच की अध्यक्षता ढाका भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद ने किया जबकि मंच का संचालन फेनहारा जिलापार्षद आकाश गुप्ता ने की.सभा की समाप्ति के पूर्व ढाका भाजपा नगर अध्य्क्ष पप्पू चौधरी को भी समान्नित किया गया.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.