 |
| जब्त शराब,बेलोरो व गिरफ्तार कारोबारियो के साथ एसएसबी के जवान |
सिकरहना : कुण्डवा चैनपुर एसएसबी के इंस्पेक्टर विवेक कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उनके दिशा निर्देश में एसएसबी के हेड कॉन्स्टेबल रुपेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में सोमवार के दोपहर करीब 1:30 बजे नेपाल से भारतीय वाहन बेलोरो रजि.न.- BR06P/9456 से लेकर आ रहे 210 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ दो कारोबारियो को भारत-नेपाल सीमा स्थित पिलर संख्या - P/4 के पास से धर दबोचा गया.जानकारी देते एसएसबी के इंस्पेक्टर श्री कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों कारोबारी की पहचान ढाका थाना क्षेत्र के नीम बड़हरवा सिवान निवासी संतोष कुमार श्रीवास्तव एवं लालबाबू के रूप में की गयी है.छापेमारी टीम में हेड कॉन्स्टेबल श्री तिवारी के अलावे विनोद कुमार एवं सुरेन्द्र कुमार शामिल थे.जब्त बेलोरो व शराब के साथ गिरफ्तार दोनों कारोबारियो को कुण्डवा चैनपुर थाने को सौंप दिया गया है.
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.