मुजफ्फरपुर:पत्नी के प्रेमी ने की चाय बागान व्यापारी की हत्या, प्रेमी गिरफ्तार
पत्नी के प्रेमी ने ली चाय बागान व्यापारी की जान
रवि गुप्ता
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना के एक गांव में चाय बागान से जुड़े व्यापारी की हत्या में उसके पड़ोसी मुख्य आरोपित अनिल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे रविवार सुबह बबूरबन्नी चौक से पकड़ा गया। व्यापारी की पत्नी के मोबाइल कॉल डिटेल से पुलिस ने उसका सुराग लगाया। डीएसपी पूर्वी मो. मुत्तफिक अहमद ने बताया कि व्यापारी की पत्नी का गिरफ्तार युवक से प्रेम-प्रसंग था।
हत्या से कुछ दिन पहले ही व्यापारी असम से घर लौटा था। उसकी पत्नी घर पर ही रहती थी। प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर उसने पत्नी पर सख्ती शुरू कर दी थी। इस वजह से गुस्साए अनिल ने उसे शुक्रवार रात में बुलाया और घर के पीछे ले जाकर दाब से काटकर हत्या कर दी। डीएसपी पूर्वी ने बताया कि व्यापारी की पत्नी से अनिल रात में घंटों बात करता था। उसके लगातार होने वाली बातों का कॉल डिटेल से पता चला। इसके बाद अनिल पर शक हुआ। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की गई तो उसने सारी बातें स्वीकार कर ली।
व्यापारी की पत्नी और हत्यारोपित युवक भागने वाले थे मुम्बई
डीएसपी पूर्वी ने बताया कि अनिल और व्यापारी की पत्नी ने पूछताछ में प्रेम-प्रसंग की बात स्वीकार कर ली है। दोनों ने साथ मुम्बई भागने का प्लान बनाया था। इसके लिए अनिल ने ट्रेन की दो टिकटें भी बनवा ली थीं। व्यापारी की पत्नी जारंग चौक पर आती और यहां से दोनों ट्रेन पकड़ने साथ में निकलते। हत्या से एक दिन पहले भागने का प्लान विफल हो गया, क्योंकि व्यापारी ने पत्नी को घर से निकलने नहीं दिया था। जारंग चौक से लौटते वक्त अनिल ने प्लान बनाया और रास्ते में गांव के एक लोहार से 400 रुपए में दाब खरीदी।
हत्या के बाद कमरथू के खेत में छिपायी थी दाब:
डीएसपी पूर्वी ने बताया कि पूछताछ में जब अनिल ने हत्या की बात स्वीकार कर ली तो उससे दाब के बारे में पूछा गया। उसने बताया कि हत्या के बाद कमरथू भागा था। उसी गांव में एक खेत में दाब को मिट्टी के नीचे दबा दिया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खेत में दबी दाब भी बरामद की। हत्या की रात जिस शर्ट को अनिल पहन रखा था, उस पर खून के धब्बे थे। उसे भी बरामद कर लिया गया। सभी की एफएसएल जांच भी कराई जाएगी। अनिल ने स्वीकार किया कि पहला वार गर्दन पर पीछे से किया। इसके बाद जब व्यापारी गिर गया तो सामने से गर्दन पर तीन वार किया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.