Breaking News

महात्मा गांधी के प्रतिरूप द्वारा गांधी जी के आदम - कद प्रतिमा का हुआ अनावरण

महात्मा गांधी के प्रतिरूप  द्वारा गांधी जी के आदम - कद प्रतिमा का हुआ अनावरण

यात्रा में शाम्मिल गाँधी जी के प्रतिरूप
छायाकार अमित के साथ अजित कुमार सिंह कोटवा

कोटवा : तिरंगा यात्रा का प्रखंड के मठबनवारी, सिरसिया, बनवीरवा, गांधी ग्राम जसौली पट्टी में भव्य स्वागत हुआ। स्वागत में जगह - जगह तोरण द्वार बनाये गए थे। रास्ते में लोगों द्वारा गांधी जी प्रतिरूप पर पुष्प बरसाए गए एवं नारे लगाये गये। महात्मा गांधी उच्च विद्यालय जसौली पट्टी के प्रांगण में गांधी जी 13 फुट लंबे आदम कद प्रतिमा का अनावरण गांधी जी के प्रतिरूप  द्वारा किया गया। मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह, प्रमोद गुप्ता, राणा रणधीर सिंह, पार्षद बब्लू गुप्ता, पूर्व विधायक कृष्णनंदन पासवान, अखिलेश सिंह, सजावल राम, प्रो. अरुण कुमार, चंद्र भूषण पाण्डेय, अनिरुद्ध सहनी, राजेश्वर बैठा सहित अन्य लोगों द्वारा गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.