Breaking News

मोतिहारी:आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शव यात्रा निकाल किया पुतला दहन

शव यात्रा के साथ सेविकाएं
मोतिहारी : बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की मोतिहारी जिला इकाई ने मुख्यमंत्री का शव यात्रा निकलने के बाद किया पुतला दहन
बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष कुमारी प्रियंका के नेतृत्व में निहत्थे सेविकाओ पर लाठी चटकाने एवं उठाकर जेल में बंद कराने की धाधली के विरुद्ध मुंशी सिंह कॉलेज से चांदमारी चौक तक शव यात्रा निकाल कर नारेबाजियाँ  करते हुए जिले के सैकड़ो सेविका –सहायिका ने मुख्यमंत्री का किया पुतलादहन |
(मोतिहारी कार्यालय )
मोतिहारी (डा. संजय सिंह ) | आज बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर मोतिहारी जिला  इकाई ने गर्दनीबाग पटना में अपनी 7 सूत्री मांगो के समर्थन में प्रदेश अध्यक्ष कुमारी गीता के नेतृत्त्व में धरना प्रदर्शन कर रही निहत्थे सेविकाओ –सहायिकाओ पर महिला पुलिस दवारा अंधाधुंध लाठी चटकाने पर गंभीर रूप से जख्मी सेविका रंजना यादव एवं ज्योति कुमारी को जख्मी होने एवं कुछ सेविकाओ को उठाकर जेल में बंद कर देने के विरुद्ध मुंशी सिंह कॉलेज से चांदमारी चौक तक शव यात्रा निकाल कर नारेबाजियाँ  करते हुए जिले के कोने –कोने से पहुंची हजारो आंगनबाड़ी सेविका –सहायिका  ने मुख्यमंत्री नितीस कुमार का पुतला दहन चांदमारी चोक  पर कर आक्रोश ब्यक्त करने की खबर है |
विदित हो की  शव यात्रा निकालने एवं मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने पहुंची हजारो की तादाद में उपस्थित महिलाओ  में मुख्य रूप से बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के मोतिहारी जिला अध्यक्ष सह बंजरिया  प्रखंड अध्यक्ष कुमारी प्रियंका , जिला मीडिया प्रभारी सह पहाडपुर प्रखंड अध्यक्ष रेणु सिंह ,महा सचिव मंजू देवी , जिला सह सुगौली प्रखंड संयोजक रेणु देवी ,जिला उपाध्यक्ष सह रामगढ़वा प्रखंड अध्यक्ष बबिता कुमारी ,जिला उपाध्यक्ष सह रक्सौल प्रखंड अध्यक्ष लता देवी ,उपाध्यक्ष सुशीला देवी ,सचिव माया राय , बंजरिया प्रखंड के सचिव रीता कुमारी ,उप सचिव कविता देवी रेणु देवी सुमन कुमारी ,कविता देवी ,अमिता देवी ,काँटी देवी ,रीना कुमारी ,संध्या देवी ,सुनीला देवी ,स्नेहा खातून ,सबीहा खातून ,राजपति देवी ,शांति देवी ,उषा देवी ,अश्मिन तारा ,रागनी कुमारी ,पहाडपुर प्रखंड उपाध्यक्ष मुंद्रिका देवी ,सचिव अनामिका शर्मा ,कोषाध्यक्ष संगीता देवी , देवी वगैरह है | समाचार लिखे जाने तक जिलाध्यक्ष कुमारी प्रियंका ने खा की बिहार की गूंगी सरकार जबतक हंमारी 7 सूत्री मांगो को पुरी नहीं करेगी तबतक अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगा तथा गर्दनीबाग में मुख्यमंत्री नीतिस कुमार के आँखों के सामने धरना प्रदर्शन जारी रहेगा |

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.