चचेरे दो भाइयों की हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफास,पत्नी, सास सहित पांच गिरफ्तार
*चचेरे दो भाइयों की गला रेतकर की गयी निर्मम हत्या की गुत्थी सुलझी* *टीवी सीरियल 'क्राइम पेट्रोल' की तरह है पहाड़पुर के चचरे भाइयों का हत्याकांड*
आकाश जयसवाल की रिपोर्ट
पूर्वी चम्पारण : जिले की पुलिस ने पहाड़पुर में चचेरे दो भाइयों की गला रेतकर की गयी निर्मम हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। रविवार की सुबह गोबिन्दगंज थाना के बलहा निवासी रूपेश ठाकुर व कमलेश ठाकुर के शवों को बरामद किया था। जिससे जिले में सनसनी फैल गयी थी। दोनों भाइयों की लाश बरामद होने के 12 घंटे के अंदर इस हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने हत्या के प्लान तैयार करने वालों के साथ हत्यारे को भी धर दबोचा है।
पुलिस ने रायकरिया गांव की पूजा, पूजा की मां अंगूर लता, पूजा के प्रेमी मलाही तेजपुरवा निवासी विवेक ठाकुर, प्रिंस व आलोक तिवारी को इस हत्या में शामिल होने के भरपूर साक्ष्य मिलने के बाद पकड़ लिया है। एसपी श्री जितेन्द्र राणा का कहना है कि एक अभियुक्त रंजीत फरार होने में सफल रहा है। गिरफ्तार लोगों से अभी भी पूछताछ जारी है। बाकी मामले भी सामने आ जाएंगे।
हत्या में शामिल दो मां-बेटी व प्रेमी सहित पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद एसपी की प्रेस वार्ता
इस सनसनीखेज हत्याकाण्ड को सुलझा लेने बाद जिले के एसपी जितेन्द्र राणा ने सोमावार को पूर्वाह्न अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता की। आश्चर्य व्यक्त करते हुए उन्होंने प्रेस वार्ता की शुरुआत इस वाक्य से की- टीवी सीरियल "क्राइम पेट्रोल' की स्क्रिप्ट की तरह है। इस दोहरे हत्याकाण्ड के षड्यंत्रकर्ता व हत्यारे भी। इतना सुनते ही प्रेसवार्ता में पहुंचे पत्रकारों की उत्सुक्ता बढ़ सी गयी।
रविवार की सुबह पहाड़पुर व मलाही पुलिस की टीम ने गोबिन्दगंज के बलहा गांव निवासी रूपेश ठाकुर व कमलेश ठाकुर (दोनों चचेरे भाई) की लाश बरामद की थी। दोनों की हत्या गला रेतकर व चाकू से गोदकर की गयी थी। दोनों की लाशें दो अलग-अलग जगहों से बरामद की गयी थी। पुलिस को पहले एक हत्या की सूचना मिली। फिर दूसरे की। अरेराज डीएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन हुआ। पूरे वैज्ञानिक तरीके से इस हत्याकाण्ड की परत -दर परत खोलने की कोशिश की गयी। और गुत्थी सुलझ गयी।रायकररिया गांव में पूजा के मायके में रेडकर बाथरूम में छुपाकर रखे गये मोबाइल व सिम को बरामद हाने के बाद पुलिस की शक सबूत में तब्दिल हो गयी।
*पहले भी बनी थी हत्या की योजना* असफल रही
दोनों हत्या एक तरह से की गयी। हत्या में प्रयुक्त चाकू, बाइक, गाड़ी,सभी मोबाइल व सीम बरामद किये जा चुके है। पुलिस को पता चला कि ये रूपेश अपने चचेरे भाई कमलेश के साथ पहाड़पुर थाना के रायकररिया गांव स्थित अपनी ससुराल को गया था। तभी रास्ते में शनिवार की रात यानी 1 अप्रैल की रात हत्या कर दी गयी। हत्यारों ने पहले दोनों भाइयों को अलग-अलग किया। फिर एक की हत्या की। लाश ठिकाने लगाया। फिर दूसरे की हत्या व लाश को फेंकने का काम किया गया। इस दौरान गिरफ्तार की गयी पूजा मोबाइल फोन पर आॅन लाइन थी। यानी हत्या का आंखों देखा हाल जान रही थी। यही नहीं हत्या के बाद भी उस रात यानी सुबह ढाई बजे तक पूजा की बात अपने प्रेमी विवेक ठाकुर से बात होती रही।
*सास ने बेटी के लिए बनाई हत्या की फुल प्रूफ योजना*
अब यहां बताना जरूरी है कि हत्या की साजिशकर्ता पूजा रूपेश ठाकुर की पत्नी व अंगूरलता रूपेश की सास है। पुलिस ने बताया कि पूजा की शादी रूपेश हुई थी। एसपी श्री राणा का कहना है कि वह रूपेश के फुफेरे भाई हत्या अभियुक्त विवेक ठाकुर से प्रेम करती है। इससे अलावा इसके अन्य कई लोगों से अवैध संबंध रहे हैं। पूजा शादी के बाद अपने मायके में ज्यादा रहना पसंद करती रही।
इस बीच पूजा ने अपने अपनी मन की बात अपनी मां अंगूर लता से कही। बताया कि वह विवेक के साथ रहना चाहती है। उसकी मां अंगूर लता पिघल गयी और उसने अपने दामाद रूपेश को रास्ते हटाने का प्लान बनवाया। विवेक व प्रिस ने हत्यारे को जुटाया। माना जा रहा है कि हत्या करते वक्त आधा दर्जन से अधिक लोग मौजूद थें।
![]() |
| गिरफ्तार अभियुक्तों के साथ प्रेस वार्ता करते एसपी जितेन्द्र राणा |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.