Breaking News

मोतिहारी:मधुरेन्द्र द्वारा रेत पर बनायीं गयी चम्पारण सत्याग्रह 1917 की झलक बनी आकर्षण का केंद्र

*मोतिहारी में रेत पर बनायीं गयी चम्पारण सत्याग्रह 1917 की झलक, बनी आकर्षण*

मोतिहारी में सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र द्वारा बनायीं गयी चम्पारण सत्याग्रह की झलक
मोतिहारी : महात्मा गांधी की कर्मभूमि चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह में मशहूर सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार द्वारा एक ट्रक बालू पर बनायीं गयी चम्पारण सत्याग्रह 1917 पर आधारित कलाकृति को देख कर हर कोई मोहित हो रहा हैं और अपने कैमरे और सेलफोन में सेल्फ़ी लिए बगैर अपने आप को रोक नहीं पा रहे हैं। बता दे कि 18 अप्रैल से शुरू हुए चार दिवसीय चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी समृति समारोह 2017 के अवसर पर  यह कलाकृति मोतिहारी जिले के गांधी मैदान में मुख्य सांस्कृतिक पंडाल के ठीक सामने बनायीं गयीं हैं। मधुरेंद्र अपनी इस कला के माध्यम से गांधीजी को चम्पारण की जनता को संबोधित करते दिखाये हैं। अहिंसात्मक तरीके से बिना खून खराबे के निलहे साहबो और जमींदार खेत मालिकों के खिलाफ संघर्ष करने के साथ उनकी अपनी कमजोरियों, अशिक्षा और अन्धविश्वाश से छुटकारा पाने और स्वच्छ एवं साफ-सुथरी जिंदगी जीने का सलाह दे रहें हैं। वही महात्मा गांधी की तीन बन्दरों को दिखया गया हैं, जिसके माध्यम से बुरा मत देखो, बुरा मत सुनों तथा बुरा मत बोलों का सन्देश दिया गया हैं। मधुरेंद्र की यह कलाकृति ऐतिहासिक 1917 की चम्पारण सत्याग्रह की घटना को बयां कर रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.