Breaking News

मोतिहारी: कैश वैन लूट की योजना बना रहे चार अपराधी पिपरा से गिरफ्तार, एक फरार

_*📝✍मोतिहारी में कैश वैन लूट की योजना बना रहे चार अपराधी गिरफ्तार, एक फरार*_
गिरफ्तार अपराधियो के साथ एसपी जितेन्द्र राणा
दिलीप गुप्ता की रिपोर्टिंग
मोतिहारी : जिला पुलिस ने शुक्रवार को कैश वैन की लूट की योजना बना रहे चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, दस खोखा और चार मोबाइल बरामद किया है। साथ ही इस गिरोह द्वारा किये गए लूटपाट के एक मामले का भी खुलासा करते हुए पुलिस ने लूट का सामान बरामद किया हैदरअसल, पिपरा थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में एक व्यक्ति के साथ बीते 19 अप्रैल को लूटपाट की घटना हुयी थी। उसके बाद पुलिस ने उस घटना को लेकर कार्रवाई शुरू की। तभी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पिपरा बाजार के दिनेश राम के यहां कुछ अपराधी इकट्ठा हुए हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दो अपराधी उमेश राम और विजय राम को हथियार समेत गिरफ्तार किया। फिर इन दोनों अपराधियों के निशानदेही पर तिकुलिया गांव में छापेमारी कर पुलिस ने संतोष सहनी और राजू सहनी को हथियार के साथ गिरफ्तार गिया।इस दौरान एक अपराधी दीपक बैठा भागने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। एक अपराधी उमेश राम दिल्ली में भी लूट और डकैती की घटना को अंजाम दे चुका है और दिल्ली के तिहाड़ जेल भी जा चुका है। राजू सहनी पूर्व में नक्सली संगठन में सक्रिय था और कई जिलों में लूट और डकैती का वांछित है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.