Breaking News

मजदूरों के आत्मदाह के बाद पुलिस ने की फायरिंग,पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी पहुँचे मोतिहारी

चीनी मील के मजदूरों ने किया आत्मदाह, पुलिस ने की फायरिंग

प्रेस को संबोधित करते सुशील मोदी व मंगल पाण्डे
रवि गुप्ता मोतिहारी 
पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी मोतिहारी पहुंचे....*
सूबे के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी और बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मंगल पांडेय मोतिहारी पहुंच गये हैं। दोनों नेताओं ने सदर अस्पताल पहुंच कर आत्मदाह के प्रयास में घायल हुए मजदूरों का हालचाल पूछा। बाद में मिडिया से बात करते हुए मोदी ने कहा कि बिहार सरकार की दमनकारी नीतियों का शिकार होकर इन मजदूरों ने आत्मदाह का प्रयास किया है। अगर इन गरीब मजदूरों का बकाया पैसा समय पर मिल गया होता तो आज यह नौबत नहीं आती। उन्होंने पूरे घटनाक्रम के लिए चीनी मील प्रबंधन एवं बिहार सरकार को जिम्मेवार
घायलों से मिलते पूर्व उपमुख्यमंत्री
ठहराया। वहीं मंगल पांडेय ने कहा कि आज की पुलिसिया कार्रवाई ने हिटलर शाही की याद ताजा कर दी है। उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। यहां प्रशासन बेलगाम हो गया है। श्री पांडेय ने घायल मजदूरों की सरकारी स्तर पर इलाज कराने, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने एवं मजदूरों के बकाये रकमका भुगतान अविलंब करने की मांग की है। अस्पताल में श्री मोदी के साथ मोतिहारी के विधायक प्रमोद कुमार, कल्याणपुर के विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह, पीपरा विधायक श्यामबाबू यादव, एम एल सी बब्लू गुप्ता, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह, जिला भाजपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता एवं जिला भाजपा के उपाध्यक्ष बसंत कुमार मिश्रा भी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.