Breaking News

सुपौल: राघोपुर में हर्षोल्लास के साथ मना महावीर जयंती

अश्विनी सिंह, राघोपुर (सुपौल)
राघोपुर प्रखंड के गणपतगंज स्थित श्री आदेश्वर जैन श्वेताम्बर मंदिर के प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महावीर जयंती समारोह पूर्ण हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। जयंती के अवसर पर प्रातः बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं और पुरूषों द्वारा शोभा यात्रा निकाली गयी । शोभा यात्रा के दौरान बच्चे, युवा वृद्ध व् अन्य जैन मंदिर प्रांगण से लेकर गर्ल्स हाई स्कूल, प्रेम गली, एन एच 106 से गणपतगंज बाजार, गोल बाजार से होते हुए वी.आई.पी मोहल्ले के रास्ते मंदिर  तक दो कतारों में बंट कर पैदल चले। यात्रा के दौरान बड़े बड़े झंडे लेकर अश्विनी सिंह(मोनू), संजीत जायसवाल, सूरज रॉय, चीकू कुमार, पारसमणि कुमार व् अन्य कुछ युवाओं ने बाइक पर सवार हो कर आस पास के सभी गांवों में बाइक जुलुस निकाल सभी लोगों को जुलुस निकल जाने की सुचना दी । शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा- जियो और जीने दो आदि गगन भेदी नारे लगाये। पुरे कार्यक्रम के दौरान प्रखंड प्रमुख चंदा देवी, प्रमुख पति बीरू मालाकार, धरहरा पंचायत मुखिया रामचंद्र शर्मा, धरहरा पश्चिम समिति अताउर रहमान, वार्ड सदस्य(03) अरविन्द सिंह, वार्ड सदस्य(06) वासुदेव यादव आदि प्रतिनिधिगण मौजूद रहे। इसके उपरांत मंदिर परिसर के बगल में स्व. अजयराज खजांची के पुराने आवास पर सभी ग्रामीणों के लिए भोजन का प्रबंध किया गया था । कार्यक्रम के सफल आयोजन में उदय पत कोठारी (बाब्ला बाबू), नवीन भंडारी, अनिल भंडारी, विवेक खजांची (बिक्की), अमित जैन (सोनू), अजीत जैन (पिंकू), सौरभ कोठारी (पपलू), गौरव खजांची (गोलू), नवीन जैन व् कई अन्य व्यक्तियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.