रक्सौल:महदेवा एसएसबी के जवानों ने करोड़ो रूपये के हेरोइन के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
![]() |
| हेरोइन के साथ गिरफ्तार तस्कर एवं एसएसबी के जवान |
रक्सौल : महादेवा एसएसबी के इंस्पेक्टर जीडी विधान चकमा को मिली गुप्त सुचना के आधार पर उनके दिशा निर्देश में एएसआई जीडी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में जवानों ने शुक्रवार को नेपाल से 210 ग्राम हेरोइन शरीर में छुपा कर पैदल लेकर आरहे एक तस्कर को रक्सौल-घोड़ासहन नहर कनाल पथ पर धर दबोचा.जानकारी देते महादेवा एसएसबी के इंस्पेक्टर विधान चकमा ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचान घोड़ासहन थाना क्षेत्र के विजयी गांव निवासी नीरज कुमार गुप्ता,पिता-हरिनारायण प्रसाद के रूप में की गयी है.जब्त किए गए हेरोइन की अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 करोड़ 5 लाख रूपये आंकी गयी है.छपेमारी टीम में श्री सिंह के साथ हेड कांस्टेबल जीडी विवेकानंद चौधरी,अमित कुमार,पारस नाथ यादव,विपिन कुमार,अशोक कुमार मंडल, होरेलाल आदि जवान शामिल थे.हेरोइन के साथ गिरफ्तार तस्कर को एसएसबी ने रक्सौल पुलिस को सौंप दिया है.

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.