Breaking News

जितना पुलिस ने ढाई किलों गांजा व 90 बोतल दारू पकड़ा, दो गिरफ्तार

घोडासहन (मोतिहारी) गुप्तसूचना पर जितना पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर गांजा और दारू के साथ दो तस्करों को गिरफतार किया है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि रूपेष कुमार भगत के घर छापेमारी में ढाई किलों गांजा बरामद किया गया है तथा मौके से गृह स्वामी को गिरफतार किया गया है। वहीं दूसरी ओर रेगनिया सरेह से 90 बोतल दारू के साथ सूरज मुखिया को गिरफतार किया गया है। दोनो को उत्पाद अधिनियम के तहत कागजी प्रक्रिया के बाद आज शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.