Breaking News

शिवहर:: 24 नक्सलियों ने सामूहिक रूप से जिला पुलिस प्रशासन के सामने किया आत्मसमर्पण

सुबह का भूला शाम घर लौटे तो उसे भुला नहीं कहते......
नक्सलियो के साथ जिला प्रशासन की तस्वीर
मनीष नंदन सिंह
शिवहर- जिला पुलिस प्रशासन ने शिवहर में पूर्णतःअपराध मुक्त,नक्सलवाद मुक्त आैर शराब मुक्त बनाने की योजना के तहत सोमवार को न्यू पुलिस लाइन के मैदान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन डीएम राज कुमार,एसपी प्रकाश नाथ मिश्र,मुजफ्फरपुर एसएसबी के कमांडेन्ट मधुकर अमिताभ,बेलसंड विधायक प्रतिनिधि राणा रंधीर सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान डीएम ने जिला के पुलिस प्रशासन व जनता को बधाई देते हुए कहा अगर सुबह का भूला शाम घर लौटे तो उसे भुला नहीं कहते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों कुछ गलत रास्ते में भटक जाते है जो आज नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्य धारा में शामिल हुए हैं। वे अपने घर व समाज में शांतिपूर्ण माहौल बनये रखने की अपील की है। वहीं एसपी ने कहा कि जो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किए है।उनके विरुद्ध शिवहर,सीतामढी,मोतिहारी, मुजफ्फरपुर में कांड दर्ज है।
आत्मसमर्पण करते नक्सलियो की तस्वीर
उन्होंने कहा कि एे सभी नक्सली गिरफ्तार होकर जेल भी गए थे। जो वेल पर छुटे है।वे सब आज आत्मसमर्पण किए है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है की आ सब नक्सली कोई भी अपराध जगत में कदम नहीं रखेंगे। मैं इन सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि इन्हें पुलिस द्वारा किसी भी तरह का तंग व तबाह नही किया जाएगा। मौके मुजफ्फरपुर एसएसबी के कमांडेन्ट मधुकर अमिताभ,शिवहर एसएसबी के कमांडेन्ट उमा शंकर पटेल,एसडीआे प्रितीश कुमार,बेलसंड विधायक प्रतिनिधि राणा रंधीर सिंह चौहान,जिला बार एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष सतीश नन्दन सिंह,लोजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय,जदयू के जिलाध्यक्ष रामएकवाल राय क्रांति,राजद के जिलाध्यक्ष सुमित कुमार उर्फ दीपू वर्मा,नगर उपाध्यक्ष कौशल किशोर तिवारी,वार्ड पार्षद गिरीश नन्दन सिंह प्रशांत समेत जिला के कई अन्य समाजिक लोग,अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.