सुपौल: पान व्यवसायियों ने एक दिवसीय हड़ताल किया
अश्विनी सिंह, राघोपुर (सुपौल)
राघोपुर प्रखंड के धरहारा पंचायत में आज सभी पान व्यवसायियों ने एक दिवसीय हड़ताल किया है। सभी व्यवसायियों ने पूरे दिन अपना अपना दुकान बंद कर दिया है।
बता दे कि यह हड़ताल पान पत्ता और पान मसाला के दामों में वृद्धि होने के कारण किया गया है। आज धरहरा,गणपतगंज सहित आस- पास के सभी बाजारों में पान दुकानदार हड़ताल पर है। इसी मुद्दे को लेकर गणपतगंज स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर प्रांगण में आज दिन के 12 बजे से एक बैठक का आयोजन किया गया था जिसमे सभी पान व्यवसायियों ने अपना-अपना विचार रखा। जिसमे सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि बढ़ते हुए पान के पतों व् पान मसालों के कीमतों के हिसाब से कल से बंगला पत्ता पान 6 रुपये तो मीठा पत्ता 8 रूपए खिल्ली होगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.