Breaking News

सुपौल: प्रखंड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में सुपौल टीम हुई विजयी

अश्विनी सिंह, राघोपुर (सुपौल)
राघोपुर प्रखंड के देवीपुर पंचायत के कोरियापट्टी दक्षिणी भाग में हो रहे सात दिवसीय(प्रखंड स्तरीय) क्रिकेट टूर्नामेंट का कल आखिरी दिन था। यह क्रिकेट मैच युवा क्रिकेट क्लब कोरियापट्टी के द्वारा करवाया गया था जिसके आयोजनकर्ता अनिल कुमार और अमोद कुमार थे। इस क्रिकेट मैच में राघोपुर, सुपौल, किशनपुर, पिपरा, सरायगढ़( भपटियाही), त्रिवेणीगंज,बीरपुर एवं छातापुर के टीमों ने खेला। मंगलवार के रोज खेली गयी इस टूर्नामेंट की विजेता टीम सुपौल ,उपविजेता टीम राघोपुर रही। विजेता टीम सुपौल को 11 हजार रूपए के इनाम के साथ साथ विजेता कप एवं उपविजेता टीम राघोपुर को 5100 रूपए के साथ साथ उपविजेता कप से नवाजा गया। इस मैच में मुख्य एम्पायर की भूमिका मो.सुजात अली ने निष्पक्ष होकर निभाई।
इस मैच के मुख्य अतिथि पिपरा विधानसभा के राजद विधायक यदुवंश यादव,राघोपुर प्रखंड प्रमुख चंदा देवी,राघोपुर शिक्षक संघ प्रखंड सचिव सिकेन्दर यादव,देवीपुर पंचायत मुखियापति सूर्यनारायण साह, धरहरा पंचायत मुखिया रामचंद्र शर्मा,लालगंज पंचायत मुखिया अमोद यादव,देवीपुर पूर्व उपमुखिया ललित नारायण यादव,  देवीपुर पैक्स अध्यक्ष सुधीर यादव,व् रामप्रकाश यादव सहित तमाम दर्शक गण मौजूद थे।
सुपौल: प्रखंड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में सुपौल टीम हुई विजयी 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.