बक्सर में मोस्ट वांटेड रहे विजेन्द्र की हत्या*
![]() |
| विजेन्द्र का शव |
बक्सर : ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर विजेन्द्र यादव की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी पचास वर्षीय विजेन्द्र आपराधिक चरित्र का था और खुद कभी जिले का मोस्ट-वांटेड हुआ करता था घटना उस समय हुई जब बिजेन्द्र रघुनाथपुर बाजार से अपने गांव रहथुआ जा रहा था पुलिस घटना को गैंगवार से जोड़ कर देख रही है हत्या के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. पुलिस के मुताबिक बिजेन्द्र रघुनाथपुर में किसी काम से आया था यहां से दोपहर में वह अपनी बाइक से वापस अपने गांव लौट रहा था रास्ते में भरखरा के समीप पहले से घात लगाए एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उसकी ओर निशाना बना फायरिंग शुरू कर दी एक गोली पैर में लगते ही वह गाड़ी से गिर पड़ा और पैदल ही भरखर गांव की ओर भागा इसके बाद बदमाशों ने करीब डेढ़ सौ मीटर तक पीछा कर उसे दो गोली और मारी गोली मारने के बाद तीनों युवक बगेन - रघुनाथपुर रोड की ओर भाग गए घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और आसपास दहशत का माहौल कायम हो गया. पुलिस के मुताबिक विजेन्द्र पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हत्या, लूट व डकैती आदि के दर्जनों मामले दर्ज थे हालांकि सभी मामलों में वह जमानत पर था पिछले साल रहथुआं गांव में भी एक पंचायती के दौरान इस पर कातिलाना हमला हुआ था तब वह बच गया था ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष डीएन सिंह ने बताया की घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.