Breaking News

कुंवरपुर मुखिया पुत्र के हत्या के विरोध में सड़क जाम एवं थाने पर पथड़ाव, एक गिरफ्तार

घटना स्थल पर एसपी जितेन्द्र राणा
रवि गुप्ता           
कुंअरपुर के मुखिया पुत्र की हत्या मामले में पुलिस ने हत्या के एक आरोपी राजेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है इसके पहले हत्या के विरोध में हुए बवाल में लोगों ने रेल समेत एन एच को जाम कर प्रदर्शन किया लोगों ने पीपरा थाने पर हमला व पथराव किया पुलिसकर्मियों ने भाग कर जान बचाई चकिया, मोतिहारी, अरेराज डीएसपी के नेतृत्व पर कई थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाला हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर तथा टीयर गैस के गोले छोड़ लोगों को तितर- बितर किया तब जाकर लोगों पर काबू पाया गया मौके पर पहुंचे एसपी जितेंद्र राणा ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चकिया डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर अपराधियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया
सड़क पर आगजनी कर जाम की तस्वीर
हालात को संभालने के लिए एडीएम अरसद अली, चकिया एसडीओ के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था |

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.