Breaking News

रक्सौल:हरपुर थाना के दारोगा को 6 हजार रूपये रिश्वत लेते निगरानी बिभाग ने रंगे हाथो किया गिरफ्तार

निगरानी के गिरफ्त में दारोगा की तस्वीर
राहुल कुमार                
पूर्वी चंपारण : रक्सौल अनुमंडल के हरपुर थाना के दारोगा त्रिलोकी नाथ झा को निगरानी टीम ने 6 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।निगरानी की गिरफ्त में आये दारोगा त्रिलोकी नाथ ओझा नायक टोला के ओमप्रकाश साह से कांड सं 152/015 का आरोप पत्र सौंपने के लिए मांगे थे घूस जिसकी शिकायत उन्होंने निगरानी बिभाग में की थी।शिकायत मिलने के बाद निगरानी बिभाग के डीएसपी म.जियाउद्दीन की टीम ने थाना चौक के चाय की दुकान में ओमप्रकाश साह से 6 हजार रूपये लेते घूसखोर दारोगा त्रिलोकी नाथ ओझा को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय चाय के दुकान पर अफरा-तफरी मच गयी।गिरफ्तार करने के बाद निगरानी टीम घूसखोर दारोगा को  न्याययिक हिरासत में अपने साथ ले गयी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.