Breaking News

12 घंटे के भीतर तीन हत्याओं से दहला बिहार, लोग हुए आक्रोशित*


दिलीप कुमार गुप्ता          गया : बिहार के गया जिले में बेखौफ अधिकारियों ने एक एसपीओ की गोली मारकर हत्या कर दी है. जानकारी के मुताबिक घटना जिले के परैया थाना इलाके की है, जहां स्पेशल पुलिस ऑफिसर अरविंद यादव तैनात थे. पुलिस के मुताबिक अपराधियों ने देर रात इस घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने एसपीओ को उस वक्त गोली मारी, जब वह अपना खेत में पानी देने के लिए गये थे. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया और काफी हंगामा किया. ग्रामीणों की मांग है कि अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की जाये. वहीं दूसरी ओर पुलिस ने अपराधियों के जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है.

*📃सिविल कोर्ट कर्मचारी की गोली मारकर हत्या*

बिहार के गया जिले में सिविल कोर्ट कर्मचारी की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम अशोक सिंह है, जो गया कोर्ट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे.  घटना दिन के 10 बजे के आस-पास अंजाम दी गयी है. बताया जा रहा है कि मृतक अशोक कुमार सिंह घटना से दस मिनट पहले घर से निकले थे. मृतक अशोक सिंह की पत्नी गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगा रही है. वहीं दूसरी ओर आक्रोशित लोगों ने विरोध में सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.