*मशहूर सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने अपने प्रशंशको को विशेष अंदाज़ में रेत पर लिख "हैप्पी न्यू ईयर-2017" का सन्देश दिया
 |
| बालू के रेत पर लिखते मधुरेंद्र |
राहुल कुमार।
चंद्रनिगाहपुर ( नेपाल ): विश्व विख्यात सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र का जलवा नए साल में नेपाल के दुर्गम क्षेत्र नुन्थर पहाड़(बागमती खोला) में देखने को मिला, जहां बागमती नदी के खोला में नए साल का सन्देश देते हुए बालू और पत्थर सेे अपनी कलाकृति के माध्यम से हैप्पी न्यू ईयर विशेष अंदाज़ लिख कर हजारो पर्यटको को मंत्र मुग्ध कर दिया , बताते चले की चन्दननिगाहपुर (नेपाल) से लगभग 10 किलोमीटर की दुरी पे बागमती डैम के पास खोला में हर साल नए साल का जशंन मानने हजारो की संख्या में नेपाल तथा भारत से पर्यटक पिकनिक स्पॉट पे पहुचते है ,और न्यू ईयर यही मनाते है,यह क्षेत्र नेपाल के वन एवम् पहाड़ी इलाका के अन्तर्गत आता है जहा की यात्रा दुर्गम मानी जाती है । इसके पूर्व में मधुरेंद्र के द्वारा भारत के कई राज्यो तथा बिहार और नेपाल के कई जिलो में अपनी कलाकृति के माध्यम से कला का लोहा मानवा चुके है ।।
 |
| पत्थर के टुकड़े से पेश करते नज़ारा। |
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.