Breaking News

पूर्वी चम्पारण जिला परिषद की सामान्य बैठक हुई विधानसभा की तर्ज पर

बैठक में शामिल डीडीसी,जिप अध्यक्ष तथा विधायकगण की तस्वीर
आकाश जयसवाल                      
पूर्वी चम्पारण : आज जिला परिषद पूर्वी चम्पारण देश का पहला जिला परिषद बना है जिसके सामान्य बैठक का संचालन विधान सभा, लोक सभा के तर्ज पर हुआ है माननीय सदस्यगण द्वारा 414 प्रश्न दिए गए थे जिसमें 342 का जवाब विभागों द्वारा उपलब्ध कराया गया. जिला परिषद के माननीय सदस्यों के साथ पदाधिकारी गण ने भी देश स्तर पर जिला परिषद पूर्वी चम्पारण का रोल मॉडल बनाने में अत्यधिक सहयोग किया है सदन की
बैठक में शामिल जिला पार्षद सदस्यों की तस्वीर
कार्यवाही को फेसबुक पर लाईव एवं लोकल डिश के साथ कार्यवाही देखने के इक्छुक गणमान्य लोगों तथा पूर्व पार्षदों, पूर्व प्रमुख, मुखियागण के लिए जिला परिषद परिसर में TV पर लाईव कराया गया.बैठक में जिप अध्यक्ष प्रियंका जयसवाल के अलावे विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता,राणा रणधीर,सचिन्द्र सिंह,डीडीसी सुनील कुमार,उपाध्यक्ष कमलेश्वर सिंह के साथ सभी क्षेत्रों से आये हुए जिला पार्षद उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.