ढाका में दो बाइको के आमने-सामने के टक्कर में तीन घायल,एक की हालत गंभीर
घायल को नहीं मिला एंबुलेंस, तोड़फोड़
मामला ढाका रेफरल अस्पताल का
बाइक की ठोकर में तीन हुए थे घायल
घायलों में फेनहारा के दो व अंबरिया के एक
दिलीप कुमार गुप्ता
सिकरहना : दुर्घटना में घायल युवक के परिजनों के मांग पर एम्बुलेंस नहीं उपलब्ध कराये जाने से आक्रोशित परिजनों ने ढाका रेफरल अस्पताल में रविवार को जम कर बवाल काटा. चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी के साथ गाली-ग्लौज किया गया. वही अस्पताल के फर्नीचर व फुल के गमले को तोड़ डाला गया. रविवार को ढाका-मोतिहारी पथ में प्रखंड कार्यालय के समीप दो बाइकों में टक्कर हो गयी. दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गये. जख्मी को आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पास के रेफरल अस्पताल पहुंचाया. गंभीर रुप से जख्मी फेनहारा निवासी हरेंद्र राम को मोतिहारी रेफर किया गया.
परिजनउसे बेहत्तर इलाज के लिए मोतिहारी ले गये वही चिरैया थाना के अंबरिया निवासी जख्मी गुड्डू प्रशांत के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से एम्बुलेंस की मांग की. प्रबंधन द्वारा एम्बुलेंस खराब होने की बात कही गयी, जिस पर परिजन उग्र होकर तोड़फोड़ किये. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में दवा, एबुलेंस व बेहत्तर इलाज की व्यवस्था नहीं है. सूचना पर पहुंची ढाका थाना पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों मे से भागीरथ ठाकुर को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में स्वास्थ्य प्रबंधक राज कुमार ने बताया कि अस्पताल कर्मियों के साथ की गयी दुर्व्यवहार व तोड़फोड़ के मामले में प्राथमिकी के लिए थाना में आवेदन दिया जायेगा. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि अब तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.
मामला ढाका रेफरल अस्पताल का
बाइक की ठोकर में तीन हुए थे घायल
घायलों में फेनहारा के दो व अंबरिया के एक
![]() |
| गंभीर रूप से घायल की फोटो |
सिकरहना : दुर्घटना में घायल युवक के परिजनों के मांग पर एम्बुलेंस नहीं उपलब्ध कराये जाने से आक्रोशित परिजनों ने ढाका रेफरल अस्पताल में रविवार को जम कर बवाल काटा. चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी के साथ गाली-ग्लौज किया गया. वही अस्पताल के फर्नीचर व फुल के गमले को तोड़ डाला गया. रविवार को ढाका-मोतिहारी पथ में प्रखंड कार्यालय के समीप दो बाइकों में टक्कर हो गयी. दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गये. जख्मी को आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पास के रेफरल अस्पताल पहुंचाया. गंभीर रुप से जख्मी फेनहारा निवासी हरेंद्र राम को मोतिहारी रेफर किया गया.
परिजनउसे बेहत्तर इलाज के लिए मोतिहारी ले गये वही चिरैया थाना के अंबरिया निवासी जख्मी गुड्डू प्रशांत के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से एम्बुलेंस की मांग की. प्रबंधन द्वारा एम्बुलेंस खराब होने की बात कही गयी, जिस पर परिजन उग्र होकर तोड़फोड़ किये. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में दवा, एबुलेंस व बेहत्तर इलाज की व्यवस्था नहीं है. सूचना पर पहुंची ढाका थाना पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों मे से भागीरथ ठाकुर को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में स्वास्थ्य प्रबंधक राज कुमार ने बताया कि अस्पताल कर्मियों के साथ की गयी दुर्व्यवहार व तोड़फोड़ के मामले में प्राथमिकी के लिए थाना में आवेदन दिया जायेगा. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि अब तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.