ढाका के बरेवा गांव में लावारिश हालत में मिला नवजात शिशु
![]() |
| नवजात शिशु की तस्वीर |
ढाका:-जा को राखे साईंया,मार सके ना कोय। लोकोक्ती के साथ थाना क्षेत्र के बरेवा गाॅव के अवध साह के दरवाजे नजदीक अचेत अवस्था मे एक नवजात शिशु को अहले सुबह सबसे पहले स्थानीय ग्रामीण रविन्द्र साह ने देखकर घटना की सूचना गांव के ग्रामीणो को दी।जिसे देखने के लिये भीड़ जमा हो गई।आखिरकार जिसका कोई नही होता उसका भगवान होता है।मौके पर ग्रामीणो के सामने स्थानीय निवासी बगीन्द्र साह व पत्नी विभा देवी ने उक्त नवजात लड़का को देख रेख पालन पोषण करने का जिम्मेवारी ली।उनके इस निर्णय को सभी ग्रामीणों ने बहुत सराहा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.