Breaking News

चकिया में सरेशाम पूर्व मुखिया के भतीजे को गोली मारकर हत्या।



कल्याणपुर प्रखंड के शीतलपुर पंचायत के पूर्व मुखिया पति बाल-बाल बचे।        
बारा चकिया : थाना क्षेत्र के शीतलपुर बाजार में पूर्व मुखिया पप्पू कुशवाहा के भाई राकेश कुशवाहा के 16 वर्षीय पुत्र आकाश को अज्ञात अपराधियों ने  सरेशाम गोली मार दी ,जिसका इलाज के दौरान मुजफ्फरपुर में मौत हो गयी।अपराधी पूर्व मुखिया की हत्या के उदेश्य से आये थे।दो मोटरसाईकिल पे सवार चार अपराधीयों ने मृतक को पाँच गोलियाँ मारी।जो उसके पैर और पेट में लगी बताई जाती है।घायल को नाजुक स्थिति में मुज्जफरपुर ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी।घटना को अजाम देने के बाद अपराधी केसरिया की तरफ भाग गए। ।मामले की जाँच पुलिस कर रही है।घटना शाम पाँच बजे के आसपास की बताई जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.