Breaking News

बैशाली में ईंट भट्ठा से डेढ़ करोड़ की शराब जब्त,एक गिरफ्तार।

                                                         

दिलीप कुमार गुप्ता।             
वैशाली: बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब की तस्करी जारी है। इस धंधे में कई सफेदपोश लोग भी शामिल हैं। अब आरजेडी के एक नेता की संलिप्तता की बात सामने आ रही है। वैशाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डेढ़ करोड़ रुपए की शराब जब्त की है दरअसल, वैशाली पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्टा पर रेड डालकर डेढ़ करोड़ रुपए के शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक ट्रक और दो लग्जरी गाड़ियों को जब्त किया है। ट्रक शराब की पेटी उतारकर इन गाड़ियों में रखा जा रहा था। पुलिस को देखते ही वहां अफरा तफरी मच गई। हालांकि पुलिस ने भट्टा के मुंशी को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.