Breaking News

मुजफ्फरपुर में आलू व्यवसायी की गोली मारकर हत्या।

                                                                       


_*✍रिपोर्टिंग:-दिलीप कुमार गुप्ता


मुजफ्फरपुर के अहियापुर स्थित बाजार समिति में सोये अवस्था में आलू व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली उसके मुंह के पास सटाकर मारी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहां से एक पिस्टल और चाकू बरामद किया है। पुलिस ने मृतक के बगल में सोये ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों की माने तो मंगलवार की रात नौ बजे सीतामढी जिले के नानपुर बखरा निवासी व्यवसायी रामू यादव चार-पांच लोगों के साथ चाय पिया था। उसके बाद वह अपने समिति स्थित गद्दी संख्या एच 12 के पास जाकर सो गए। उनकी बगल में ही ट्रक चालक भी सोया था। बुधवार की सुबह जब चाय वाला चाय लेकर गया तो उसने उन्हें खून से लथपथ देखा। उसने घटना की सूचना पुलिस के साथ समिति के अन्य व्यवसायियों और लोगों को दी। ट्रक चालक उस समय भी उनकी बगल में ही सोया हुआ था। जब लोगों ने उसे जाकर उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि किसने और कब गोली मार हत्या कर दी उसे कुछ भी पता नहीं चला। लोगों का कहना है कि  हत्यारे ने व्यवसायी की हत्या करने से पहले बगल में सोये ट्रक चालक पर कुछ नशीला पदार्थ छिड़क दिया होगा, जिससे उसे कुछ पता नहीं चल सका। और हत्यारे हत्या करने के बाद आराम से भाग निकले। सवाल यह उठता है कि बाजार समिति में रातभर ट्रकों व वाहनों का आना जाना लगा रहता है, लेकिन किसी ने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.