Breaking News

सेना और पत्रकार दोनों ही देश के लिए महत्वपूर्ण: ठाकुर नविन सिंह

चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क। 
जम्मू-कश्मीर के पंपोर में शहीद हुए तीन जवानों एवं हाजीपुर के खोकसा गांव निवासी दैनिक भास्कर के फोटोग्राफर आदित्य कुमार सिंह की सडक दुर्घटना में हुए मौत पर युवा राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर नवीन सिंह ने शोक व्यक्त किया है।  श्री सिंह ने कहा सेना और पत्रकार दोनों ही देश के लिए महत्वपूर्ण है। फोटोग्राफर मीडिया के अभिन्न अंग होते हैं। उनके मेहनत और लगन के परिणामस्वरूप ही जनमानस में संतोषप्रद सचित्र खबर पडोसा जाता है। दु:ख के इस घड़ी में इश्वर उनके परिजनों को मानसिक पीड़ा से उबरने की शक्ति दें।उक्त आशय की जानकारी युवा रालोसपा के प्रदेश महासचिव सह् प्रवक्ता अभिमन्यु यादव ने दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.