Breaking News

IND vs ENG 5th test : रविंद्र जडेजा का जादू चला, भारत ने इंग्लैंड को एक पारी और 75 रन से हराया

   
 
दिलीप कुमार गुप्ता

चेन्नई : रविंद्र जडेजा की शानदार गेंदबाजी के बदौलत आज भारत ने इंग्लैंड को पांचवें और सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच में पारी और 75 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही सीरीज में भारत ने 4-0 से जीत दर्ज कर ली है. इस सीरीज में भारत ने अंग्रेजों को बुरी तरह से धो डाला है. रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी की और सात विकेट चटकाये. आज भारत के सामने अंग्रेजों के दस विकेट गिराने की चुनौती थी जिसे भारत ने समय रहते पूरा कर लिया.

मैच में लंच तक जो स्थिति बन रही थी उससे लग रहा था कि मैच ड्रा हो जायेगा, लेकिन फिर कुक आउट हुए और उसके बाद मैच धीरे-धीरे भारत के पक्ष में होता गया. चाय ब्रेक के बाद तो मैच को भारत ने अपने कब्जे में ले लिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.