Breaking News

R K इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पचपकडी में अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं में छात्रों की अपेक्षा छात्राओं ने मारी बजी।



_*✍【रिपोर्टिंग:-) दिलीप कुमार गुप्ता

आर.के. इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल द्वारा पचपकड़ी व मोतीहारी शाखा में स्पोर्टस कॉम्पिटिशन, ड्राइंग कॉम्पिटिशन एवम निबंध लेखन प्रतियोगिता(हिंदी), एस्से राइटिंग कम्पटीशन का आयोजन विगत कुछ दिनों से व्यापाक स्तर पर किया जा रहा था ! खेलकूद के माध्यम से बच्चों को प्रोत्साहित करने एवम् उनके चौमुखी विकास के लिए दिनांक 15/12/2016 रोज शुक्रवार जिले के  वरिष्ठ पत्रकार, शिक्षाविद् निदेशक आर के ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स श्री रविरंजन ठाकुर "प्रफुल्ल" ने विद्यालय द्वारा आयोजित मोटिवेशनल सेमिनार एवम अवॉर्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी के दौरान कई प्रमुख बिन्दुयों "द राईट ऑफ ए गर्ल चाइल्ड", "सेव इंविओरेंमेन्ट सेव लाइफ" और "हाऊ टू मोटिवेट योर सेल्फ" आदि पर प्रकाश डालते हुए  बच्चो पर गहरा प्रभाव डाला। उन्होंने विद्यालय द्वारा पिछले दिनों किये गए
पौधारोपण कार्यक्रम की भी सराहना की। उन्होंने इस मौके पर विद्यालय के मैट्रिक के छात्रों के CBSE बोर्ड में सफलता के टिप्स दिये। श्री ठाकुर ने इस मौके पर कहा कि आर.के. इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की मोतिहारी शाखा जिस प्रकार शानदार( छात्रावास के क्षेत्र में) कर रही है वही इसकी नई पचपकड़ी शाखा और यहाँ के छात्र दिन रात प्रगति के पथ पर अग्रसर होते हुए देख काफी प्रसन्नता है।  कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिस्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय  व् तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों के बीच सर्टिफिकेट्स, गोल्ड मैडल, सिल्वर मेडल तथा ब्रॉन्ज़ मेडल वितरित किये गए। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विद्यालय में आधुनीकरण की हो रही बड़ी तैयारी पर भी प्रकाश डाला गया विद्यालय प्रबंधन व विद्यालयकर्मी अपने आगामी महीने में होंने वाले जिलास्तरीय कार्यक्रम को लेकर काफी उत्सुक दिखे। विद्यालय निदेशक श्री ठाकुर के अनुसार सत्र की शुरुआत या इस सत्र के अंत में बच्चों के चतुर्दिक विकास से सम्बंधित जिलास्तरीय कार्यक्रम को लेकर विद्यालय प्रबंधन काफी संजीदा है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.