Breaking News

नेपाल : लाखों रुपए नकली नोट के साथ घोड़ासहन का तस्कर गिरफ्तार


नेपाल के बारा पुलिस ने लाखों रुपए नकली नोट के साथ चार लोगो को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले बारा पुलिस ने जिले के सिमरौनगढ़ नगरपालिका वार्ड नंबर 9 कचोरवा के बसबरिया में छापेमारी कर लाखों रुपये के नकली नोट जप्त किया है। साथ ही एक भारतीय समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी आज पुलिस के द्वारा सार्वजनिक किया गया है। गिरफ्तार लोगो में कोल्हवी नगरपालिका के वार्ड संख्या 6 के 25 वर्षीय राजन चौधरी, वार्ड संख्या 5 के 19 वर्षीय आकाश चौधरी, रौतहट जिले के राजपुर नगरपालिका के वार्ड संख्या 1 के 19 वर्षीय मोहन कुमार साह तथा भारत के बिहार राज्य स्थित पूर्वी चम्पारण जिले के घोड़ासहन प्रखंड अवस्थित कवैया पंचायत के गांव खरसलवा वार्ड संख्या 7 निवासी 40 वर्षीय मोहम्मद आलम का नाम शामिल है। बारा डीएसपी दधिराम न्योपानी ने जानकारी देते बताया कि 13 लाख 16 हजार नकली नेपाली नोट के साथ इनको गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही ना 34 प 3512 नेपाली बाइक तथा BR 06 AW 2758 इंडियन बाइक जप्त की गयी है। डीएसपी न्योपानी ने बताया कि नकली नोट ले जाने के अपराध में इनके खिलाफ अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.