Breaking News

पूर्वी चंपारण : खुली सीमा होने के कारण लॉक डाउन के नियमों का हो रहा है उल्लंघन

घोड़ासहन, पूर्वी चंपारण।

-
कोरोना महामारी के कारण भारत नेपाल सीमा को पूरी तरह से लॉक करके लोगों के आवाजाही पर पूर्णतः प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। इतनी कड़ाई के बावजूद खुली सीमा होने के कारण प्रतिदिन भारी संख्या में नेपाल के विभिन्न शहरों से आये हुए भारतीय मजदूर चोरी छिपे भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे है। दिनांक 30/03/2020 को एक ही दिन में जमुनिया, कोरैया,पीठवा और छितरोली में दर्ज़नों मज़दूर प्रवेश कर गए , और आएदिन मज़दूर सीमा क्षेत्र में प्रवेश कर रहे है।
जो सीमा सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहा है। घुसपैठी लोग लॉक डाउन के दौरान किसी भी नियम का पालन नही कर रहे है। गाँव में खुलेआम घूम रहे है । मध्य विद्यालय जमुनिया में आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है लेकिन अभीतक वहाँ एक भी व्यक्ति को आइसोलेट नही किया गया है।स्थानीय मुखिया और जनप्रतिनिधियों से संपर्क करके स्थिति का जायज़ा लिया गया।
मुखियापति वीरेंद्रनाथ सक्सेना और उपमुखिया रामनरेश कुशवाहा ने बताया कि बाहर से आये लोगों की सूचना वरीय पदाधिकारी को दे दी गयी है! स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर के टीम आयी थी सभी को 14 दिन के लिए आइसोलेशन सेंटर पर रहने की सख्त हिदायत दी गयी।लेकिन वे लोग मानने को तैयार नही है।
इस पर ठोस कारवाई करने की आवश्यकता है। यदि इसपर ठोस कारवाई नही होती है तो ऐसे परिस्थिति में समाज व देश की सुरक्षा खतरे में है यदि इसपर संज्ञान नहीं लिया गया तो आने वाले दिनों में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र का यह पूरा इलाका इस भयंकर महामारी के चपेट में आ जाएंगा जिसे बचना काफी मुश्किल हो जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.