Breaking News

भागलपुर : गांव में भोजपुरी फिल्‍म की शूटिंग करा रहे थे नेताजी!मुकदमा दर्ज

भागलपुर/सुपौल

-
A बीजेपी नेता विश्वमोहन कुमार के सुपौल के पिपरा थाना अंतर्गत कटैया गांव में स्थित आवास पर भोजपुरी फिल्‍म (Bhojpuri Film) 'इश्‍क दीवाना' (Ishq Deewana) की शूटिंग हो रही थी। आरोप है कि उन्‍होंने इसके लिए फिल्म के प्रोड्यूसर को आमंत्रित किया था तथा उनकी सहमति से शूटिंग की जा रही थी।

*बीजेपी नेता सहित दो के खिलाफ एफआइआर*

ग्रामीणों की सूचना पर सुपौल के पुलिस अधीक्षक (SP) मनोज कुमार ने खुद मामले की जांच की। उन्‍होंने बताया कि फिल्म कंपनी के कैमरे जब्त कर लिए गए हैं। इस सिलसिले में बीजेपी नेता सहित दो लोगों के खिलाफ नामजद एफआइआर दर्ज की गई है। साथ ही 50-60 अज्ञात लोगों को भी आरोपित किया गया है। एसपी ने बताया कि मामले की जांच कर जरूरत पडी तो गिरफ्तारी (Arresting) भी की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.