Breaking News

पूर्वी चम्पारण : कोटवा के तीस मजदूर बंगलौर में फंसे, भूखमरी की स्थिति

!! बिहार सरकार से गुहार लगाई, राजनेताओं से भी की बचाने की अपील !!

नरेन्द्र झा(वरीय संवाददाता), मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण।

-
अपने प्रदेश से रोज़ी रोटी कमाने निकले बिहार के मोतिहारी जिला के कोटवा प्रखंड के तीस मजदूर लाक डाउन के बाद बंगलौर में फंसा हुआ है। कोटवा के बंगरा निवासी अरविंद सिंह ने वाट्स अप मैसेज में बताया है कि लाक डाउन के बाद काम बंद हो गया है। वापस आने का कोई रास्ता नहीं बचा है। पास के सारे पैसे भी खत्म हो गया है। जहां काम करते थे वे भी हाथ खड़े कर लिए हैं। वहां फंसे श्री सिंह ने बताया है कि बिहार एवं चंपारण के अनेक नेताओं से गुहार लगाई है लेकिन केवल आश्वासन दिया गया लेकिन अब तक कोई मदद नहीं मिली। हमलोग अब भूखे मरने की स्थिति में हैं। यहां स्थानीय स्तर पर कोई पूछने को तैयार नहीं है, केवल तिरस्कृत किया जा रहा है। उन्होंने ने बिहार सरकार से मदद की गुहार लगाई है। आश्चर्यजनक बात यह है कि सभी राजनीतिक दलों के नेता बड़े बड़े बयान दे रहे हैं। सरकार भी मदद की बड़ी बड़ी बाते कह रही है लेकिन धरातल पर कोई मदद नहीं हो रही है। बंगलौर में फंसे मजदूरों का कहना है कि हम लोगों को जब जांच हो गई और कोई बीमारी का संकेत नहीं है तो हमको बिहार भेजने का प्रबंध किया जाए या हमें रहने खाने की मुकम्मल व्यवस्था की जाए नहीं तो अब स्थिति यह हो गई है कि हम सभी मजदूर भुखे मर जायेंगे। उन्होंने ने स्थानीय सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह से भी मदद की गुहार लगाई है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.