Breaking News

एक लाख रुपये के नेपाली जाली नोट के साथ घोड़ासहन का युवक गिरफ्तार


घोड़ासहन पूर्वीचम्पारण: नेपाल भारत सीमा से मंगलवार की देर शाम नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल (एपीएफ) सिमरौनगढ़ की टीम ने पटेरवा सोखी चौक के  पास से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक लाख रुपये के नेपाली जाली नोट के साथ एक भारतीय युवक को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।
मामले की पुस्टि करते है नेपाल सिमरौनगढ़ के एपीएफ के इंस्पेक्टर कबीर मल्ल ने बताया कि पकड़े गये भारतीय युवक की पहचान पूर्वीचम्पारण जिले के घोड़ासहन के झौरखर थाना क्षेत्र अंतर्गत अथमोहान विशुनपुर गाँव निवासी बिगू कुशवाहा के 21 वर्षीय पुत्र पप्पु कुशवाहा के रूप में की गयी है. 

जो भारतीय नंबर की मोटरसाइकिल BR06Z 7109 स्पेल्डर बाइक से आ रहा था जिसे रोक कर जाँच के क्रम में युवक के पास से 500 के 34 पीस नोट एवं 1000 के 83 पीस नेपाली जाली नोट बरामद किया गया है.

जिसे पूछताछ के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर के संबंधित क्षेत्र के पुलिस को सौप दिया गया है ।।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.