Breaking News

रामगढ़वा : आंधी हो या तुफान शिक्षको की रहेगा धरना-प्रदर्शन हड़ताल,वेतन बढ़ोतरी मंजूर नहीं : जिला सचिव

बीआरसी के गेट पर 26 वें दिन धरना पर डटे  हड़ताली शिक्षक


एम० कुमार, रामगढ़वा।



बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति प्रखंड इकाई रामगढ़वा के बैनर तले प्रखंड कार्यालय में नियोजित शिक्षकों ने अपनी मांगो को लेकर शुक्रवार को 26 वें दिन बीआरसी के गेट पर रिमझिम बारिश के मौसम में धरना-प्रदर्शन में डटे रहें।
इस धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता सह शिक्षक संघ सचिव नागेंद्र पांडेय के नेतृत्व में की गई। धरना कों संबोधित करते हुए शिक्षक संघ जिला सचिव ने कहा  कि जब तक शिक्षकों कों समान काम समान वेतन लागू नहीं कि जाती है तब तक धरना जारी रहेगा।साथ ही सभी विधालयों में पूर्ण तालाबंदी रहेगी । 

आज मौसम खराब होने के बावजूद भी शिक्षक अपनी मांगों के लिए धरना पर डटे रहे और अपने मांगों के लिए नारे बाजी किये।

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मो० तुफैल, संतोष सिंह,संकुल समन्वयक अकील अहमद, मुकेश कुमार, संदीप सिंह, धनंजय सिंह, सचिदानंद ठाकुर, धनेश तिवारी, ललन कुमार गुप्ता, नसीम अहमद, नंदलाल राम इत्यादि शिक्षक उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.