Breaking News

रामगढ़वा : विधायक ने 550 मी० एनएच से पचौड़ी टोला जाने वाली सड़क का किया शिलान्यास

एम० कुमार, रामगढ़वा।




अब सड़कों का काम धरातलों से होगा।मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना से सुगौली क्षेत्र के  माननीय विधायक रामचन्द्र सहनी ने रविवार को एनएच 28 ए से पचौड़ी टोला रघुनाथपुर को जोड़ने वाली सड़क का शिलान्यास किया।
शिलान्यास के मौके पर विधायक ने बताया कि इस सड़क के निर्माण के लिए स्थानीय लोगों की लम्बे समय से मांग थी।सड़क की लंबाई 550 मीटर है।

वही प्रखंड मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि बचे हुएं सड़कों का काम भी जारी होगा।
शिलान्यास के मौके पर पूर्व विधायक विजय गुप्ता, कुशवाहा,रामगोपाल खंडेलवाल, हरिमोहन भगत,पूर्व मंडल शशिभूषण सिंह इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्तागण एवं ग्रामीण लोग उपस्थित थे।





कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.