Breaking News

रामगढ़वा : एम.के. मिशन मैराथन दौड़ में उज्जवल मिश्रा ने प्रथम, मोहम्मद जुनैद ने दूसरे व निरज कुमार सिंह तीसरे मैराथन ट्राॅफी पर जमाया कब्जा

एम० कुमार, रामगढ़वा।


रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के स्थानीय थाना परिसर से पलनवा थाना क्षेत्र के पखनहिया बाजार चौक स्थित दीपक वर्मा के आवास तक आयोजित 12 किलोमीटर एम के मिशन मैराथन दौड़ शनिवार की सुबह सफलतापूर्वक संपन्न हुई। मैराथन में 41धावकों नवयुवकों  ने भाग लिया। जिसमें उज्जवल कुमार मिश्रा ने प्रथम स्थान, मोहम्मद जुनैद दूसरा स्थान, निरंजन कुमार तीसरा, सुनील कुमार पंडित चौथा, मन्नू गिरी पांचवा, संजय कुमार छठा, धनंजय कुमार सातवां, नौशाद रेजा आठवां, सन्नी ओझा नौंवे तथा जिम्मेदार कुमार ने अपने पौरुष का दम दिखाते हुए 10वें पुरस्कार पर अपना कब्जा जमा लिया। 
जिन्हें विजेताओं को फूलों  की माला पहनाकर, प्रतिष्ठा की चादर ओढ़ाकर, नगद राशि ,शील्ड तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं शेष 31 धावकों को भी सांत्वना पुरस्कार दी गई। इस मैराथन दौड़ को संपन्न कराने में आर्मी के सेवानिवृत्त एनएसजी कमांडो कैप्टन भाग्य नारायण राय, सेवानिवृत्त उड़ीसा पुलिस इस्पेक्टर सह आर्मी के सूबेदार मेजर भैरव कुशवाहा, नेवी के सेवानिवृत्त पदाधिकारी विंदा पांडे, एक्स आर्मी राजेंद्र प्रसाद,राज किशोर प्रसाद,बलिराम सिंह, गोपाल साह प्लस टू विद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य मदन प्रसाद, अहिरौलिया के मुखिया भिखारी दास, पूर्व मुखिया बाल किशोर प्रसाद, बिहार कौशल विकास केंद्र भलुवहिंया के निदेशक विभाष कुमार ओझा, संजय प्रसाद गुप्ता, संगीतज्ञ के संजय दास, नीरज कुशवाहा, रामजीत पासवान, नवल किशोर कुशवाहा, मुन्ना कुमार, सुदीप कुमार सिंह, सुजीत कुमार, कृष्ण नंदन कुशवाहा, संजीव कुशवाहा, संदीप कुमार, प्रोफेसर अरुण कुमार पंडित, अनिल कुमार सिंह, मोहम्मद प्रिंस, राकेश कुमार रजक, कोरियोग्राफर अरमान राज, धीरज गुप्ता, मोहमद सोहराब हुसैन,संदेश कुशवाहा, दीपक वर्मा, संदीप सर्राफ, भोला मिश्रा, लालू यादव, धीरज ओझा, कुमार वर्मा, राजीव झा, सुभाष गुप्ता, अमलेश तिवारी, शिक्षक ओम प्रकाश साह, उमाशंकर प्रसाद और अवध किशोर शर्मा, होली फैमिली हॉस्पिटल दिल्ली के सुपरवाइजर जितेंद्र प्रसाद साहित्य दर्जनों लोगों की भूमिका अति सराहनीय रही।

 वहीं सुरक्षा व्यवस्था का कमान रामगढ़वा थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक, थानाध्यक्ष लॉ एंड आर्डर अवधेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अनुसंधान श्री राम राम नेतृत्व में रामगढ़वा थाना के जमादार जितेंद्र कुमार सिंह , अशोक कुमार ,आरक्षी संतोष कुमार दीपक कुमार चौकीदार ,संजय कुमार सिंह, चालक जवाहर बैठा, पलनवा थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में पलनवा थाना एवं रामगढ़वा थाना के सभी पदाधिकारी एवं चौकीदार लोगों ने संभाल रखा था।

मौके पर विपिन कुशवाहा नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के रक्सौल मंडल संयोजक विपिन कुशवाहा, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुशवाहा, मनीष पटेल, महमूद मियां, अजय प्रसाद, राजेश कुमार, श्रीकांत मिश्रा तथा धर्मेंद्र कुमार यादव सहित सैकड़ों की तादाद में अन्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.