Breaking News

दिल्ली में लॉकडान में फँसे छात्र, मजदूर का हो रहा बुरा हाल

श्रवण कुमार 


दिल्ली : कोरोना वायरस की इस महामारी में तमाम राज्य सरकारें कहीं न कहीं जो दावे कर रही है कि हमने अन्य राज्यों में फंसे हुए मजदूर, छात्र , सभी की समस्याओ के निदान की पूर्णतः व्यवस्था कर लिया है । यहाँ तक कि केंद्र सरकार के द्वारा कोरोनावायरस के इस महामारी के लिए राशि आवंटित भी की गई है। और राज्य सरकारों ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है के सभी प्रकार की सुविधाएं अन्य राज्यों से आए हुए लोगो को मिलेगा ।  

मजदूर , छात्र और तमाम तरह के लोग जो कि अन्य राज्यों में फंसे हुए हैं उनकी कोई सहायता नहीं की जा रही है और मूल्य से अधिक कीमत पर सामान धड़ल्ले से बिक रहे हैं । यह तस्वीर सिविल सेवा की तैयारी कर रहे छात्र  इन्द्र कुमार की है जो कि बिहार के मधुबनी डिस्ट्रिक्ट के रहने वाले हैं और  दिल्ली मुखर्जी नगर में अपनी तैयारी करते हैं। 

उनके साथ और राज्यों के अन्य छात्र भी हैं जो कि समस्या का सामना कर रहे हैं , और सरकार द्वारा कोई मदद उन लोगों तक नहीं पहुंचाई जा रही है और मूल्य से अधिक कीमत पर उन्हें सामान्य लेना पड़ रहा है जबकि सरकार द्वारा आदेशित सम्पूर्ण लॉकडॉन का पालन ये सभी छात्र कर रहे हैं । और सहयोग कर रहे हैं। 

राज्य सरकार को चाहिए कि उन तक भी सारी सुविधाएं पहुंचाई जा सके । और जो मूल्य से अधिक कीमत पर सामान बेच रहे हैं उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए ।।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.