Breaking News

पटना में चंपारण के मधुरेन्द्र को मिलेगा, डॉ राजेन्द्र प्रसाद शिक्षा शिरोमणि सम्मान

डॉ राजेन्द्र प्रसाद शिक्षा शिरोमणि सम्मान के लिए चयनित हुए मशहूर सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र, चंपारण में हर्ष


मोतिहारी, पूर्वी चंपारण : बिहार की राजधानी पटना में आगामी 4 मार्च को डॉ राजेंद्र प्रसाद शिक्षा सम्मान से सम्मानित होंगे चंपारण के लाल विश्वविख्यात सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र। 
यह पुरस्कार स्किल माइंडस फाउंडेशन एंड दीक्षांश फाउंडेशन के 4वें स्थापना दिवस के अवसर पर सिन्हा लाइब्रेरी रोड पटना के बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन इंडस्ट्री हाउस में चयनित प्रतिभागियों को दिया जायेगा।

इसकी पुष्टि करते फॉउंडेशन के संस्थापक विपुल शरण ने ईमेल के जरिए आमंत्रण पत्र भेज कर बताया कि कला व संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान से देश दुनियां में बेहतरीन कला के बदौलत अपनी पहचान स्थापित करने वाले युवा सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र कुमार का नाम चयन किया हैं। 

इसको लेकर पूरे चम्पारण में खुशी का माहौल हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए समाजसेवी पवन जायसवाल, रामपुकार सिन्हा, मुखिया राजू जायसवाल, पूर्व जीप शंकर प्रसाद गुप्ता, डॉ राजदेव प्रसाद, समेत सैकड़ों प्रबुद्ध लोगों ने भी मधुरेन्द्र को बधाई दिया हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.