Breaking News

रामगढ़वा : कोइरिया टोला व नहर चौक पे कोरोना वायरस को लेकर लायंस क्लब टीम चलायेगा अभियान जागरूकता

कोरोना वायरस से डरने की जरुरत नही,लड़ने की जरूरत हैं:लायंस क्लब सचिव शम्भू चौरसिया

एम० कुमार, रामगढ़वा।


कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लायंस क्लब अॉफ रक्सौल के सचिव सह ज्वांइट डिस्ट्रिक्ट पी.आर.ओ. लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया के नेतृत्व में गुरुवार को रक्सौल अवस्थित कोइरिया टोला,नहर चौक पर कोरोना वायरस को लेकर अभियान जागरूकता किया। 
उन्होंने बताया कि बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के संयुक्त तत्वावधान में जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ अपने स्वयं का जांच के साथ चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.जीवन कुमार से कराते हुए सभी आने जाने वाले स्थानीय लोगों तथा पर्यटकों से आह्वान किया कि अनावश्यक भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें, तथा अधिक से अधिक साफ सफाई का ध्यान रखें। किसी से भी हाथ मिलाने के बजाय नमस्कार का अभिवादन स्वीकार करें और अधिक से अधिक शाकाहारी भोजन का सेवन करने का प्रयास करें।

उन्होंने कहा कि अभी के संकट की घड़ी में आत्मबल का प्रयोग के साथ साथ हमसभी को कोरोना वायरस को साफ सफाई से रहकर हराना है। यह कार्यक्रम लगातार दस दिनों तक ग्रामीण लोगों को जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।

मौके पर संजय कु० राय,अनिस कु० साह,रम्भू यादव,मुन्ना आलम,सैनुल्लाह मियां,नितेश कुमार इत्यादि लोगो मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.