Breaking News

दुग्ध उत्पादन समिति के किसानों के बीच प्रथम लाभांश का हुआ वितरण



घोड़ासहन (पूर्वीचंपारण): अमवा दूध उत्पादन सहयोग समिति लि.घोड़ासहन के द्वारा शनिवार को अमवा दूध उत्पादन सहयोग समिति लिमिटेड वितीय वर्ष का लाभांश का वितरण समारोह अमवा गांव में आयोजित किया गया.
कार्यक्रम में की अध्यक्षता ध्रुव प्रसाद के द्वारा किया गया उन्होंने कार्यक्रम में 182197 रुपए का घरेलू उपयोग की समान की खरीदारी कर 136 किसानों के बीच वितरित किया। वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अवधेश कुमार मौजूद थे। 

उन्होंने किसानों को सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया, वही योगिंदर महतो ने किसानों को आधुनिक वैज्ञानिक विधि से कृषि एवम पशुपालन कर अधिक आय कमाने के बारे बताया साथ ही शांतिपूर्ण रूप से होली मनाने का सुझाव दिया. 

कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन श्रीपुर दूध उत्पादन समिति के संचालक राजदेव प्रसाद ने किया. पर्यवेक्षक रूप में दिलीप कुमार आमोद कुमार मौजूद थे मौके पर सैकड़ों की संख्या में किसान एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे ।।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.