Breaking News

बिहार इंटरमीडिएट के रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, दो सगी बहनों में एक जिला में प्रथम तो दूसरी तीसरे स्थान पर

विक्की कुमार सिंह, सीतामढ़ी।

बिहार इंटरमीडिएट के रिज़ल्ट में इस बार भी लड़कियों ने बाज़ी मारी है ,वहीं सीतामढी ज़िले में भी कॉमर्स की छात्रा सभ्यता झा ने पहला स्थान हासिल कर ज़िले को गौरवान्वित किया है। वहीं सभ्यता की दूसरी बहन संस्कृति झा ने तीसरा स्थान हासिल किया है। 

ग़ौरतलब हो कि दोनों बहनें ने साथ ही परिक्षा दी थी और दोनों ने ज़िले में पहला और तीसरा स्थान हासिल कर ज़िले का मान बढ़ाया है तो इनके माता पिता भी ख़ुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। दोनों को अपनी बच्चियों पर गर्व है। पिता कन्हैया झा घर घर पूजा कराते है और इसके सहारे ही अपना गुज़ारा करते हैं।

लेकिन बच्चों की शिक्षा के लिये कुछ भी करने को तैयार है ,पूजा पाठ कराकर किसी तरह गुज़ारा करने वाले श्री झा दोनों बच्चियों को उंचे ओहदे पर देखना चाहते हैं। इनके दो पुत्र भी है जिसमें बड़ा बेटा कौस्तुब झा संस्कृत से ऑनर्स की पढ़ाई कर रहा है और पार्ट टाईम होम ट्यूशन देकर परिवार को सहयोग भी करता है।

सबसे छोटा बेटा शाश्वत अभी क्लास सेवेन का छात्र है,वहीं माँ मनिका झा हाउसवाइफ की भूमिका में रहती है और बच्चों को शिक्षा के लिये प्रेरित करती रहती है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.