Breaking News

रामगढ़वा में सरकार के निर्देशानुसार चैती छठ व्रतियों ने किया अपने घरों पर छठ पूजा

एम. कुमार, रामगढ़वा।


लॉकडाउन में कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा जारी लॉक डाउन का प्रभाव चैती छठ पर भी व्यापक रूप से देखने को मिला ।सोमवार को इस लोक आस्था के महापर्व मे अस्ताचलगामी सूरज को व्रतियों ने घर पर ही अर्घ्य दिया। 

प्रखंड क्षेत्र के किसी भी छठ घाट पर व्रती नहीं देखे गए। सभी व्रती अपने घर पर ही इस व्रत की उपासना की। प्रशासन ने भी छठ घाटों पर लोगों के आने-जाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी है। छठ पर्व के अवसर पर रामगढ़वा के नौकठवा के समीप तिलावे नदी अवस्थित छठ घाट पर भीड़ लगी रहती है ।

परंतु इस साल लॉकडाउन में यहां एक भी व्रती दिखाई नही दिया। रामगढ़वा वाडं न० 13 में छठ व्रतियों ने अपने घर के दरवाजे पर छठ पूजा कर  सरकार द्बारा लगाये गये पालन किया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.