Breaking News

पूर्वी चम्पारण : उपलब्ध हुआ नॉन टच डिजिटल थरमामीटर

घोड़ासहन, पूर्वी चंपारण।
अब बाहर से आए लोगो या फिर कोरोना संदिग्ध की जांच के लिये स्थानीय पीएचसी को उपलब्ध कराया गया नॉन टच इंफ्रारेड डिजिटल थर्मामीटर। इसके उपलब्ध होने से डॉक्टर मरीज के अधिक नजदीक गए बिना ही उनके शरीर का तापमान जांच कर पाएंगे। इससे कोरोना संदिग्ध की जानकारी में आसानी होगी। वही एब्नार्मल टेम्परेचर वाले मरीज की पहचान कर कोरोना संक्रमण की जांच के लिए आगे भेजा जा सकेगा। वहीं मोतिहारी सदर अस्पताल में भी कोरोना जांच के लिए सेम्पल भेजने की व्यवस्था की गई है। हालांकि इस बीच ऐसे संदिग्ध मरीजों को आइसोलेशन में रखने की उचित व्यवस्था भी स्थानीय स्तर पर ठाकुर राम मथुरा प्रसाद उच्च विद्यालय में की गई है। जरूरत है लोगो को भी जकरुक होने व करने की। यदि सभी जागरूक हों तो निश्चित है कोरोना हारेगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.