रामगढ़वा : होली पर्व को लेकर सीओं एवं थानाध्यक्ष ने किया शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न
कैलेंडर के मुताबिक 9 को होलिका दहन और 10 मार्च को होली पर्व हैं -थानाध्यक्ष
एम० कुमार, रामगढ़वा।
रामगढ़वा थाना के परिसर में गुरुवार को होली को लेकर शांती समिति की बैठक अंचलाधिकारी उमेश कुमार एवं थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों के बीच की गई।
थानाध्यक्ष ने उपस्थित जनताओं के बीच कहा कि होली पर्व को शांतिपूर्ण से मनाया जायें। विशेषकर सोलहवें पंचायत के जनप्रतिनिधियों से अपील की अपने-अपने क्षेत्रों में एकता का परिचय देते हुएं होली पर्व को शांति बनाने की परिचय दे।
वही सीओ ने कहा कि पर्व त्योहार एक खुशियाली पर्व है उसे शांति से होली पर्व को मनाया जायें।थानाध्यक्ष ने कहा कि कैलेण्डर मासिक के अनुसार 9 को होलिका दहन और 10 मार्च को होली पर्व हैं।होली पर्व के दिन पुलिस गस्ती अभियान चलेगा, गस्ती के दौरान हुड़दंग करने वाले एवं अश्लील गानों पर डीजे बजाते पकड़े जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाही की जायेगी।
मौके पर थाना पुअनि श्रीराम राम,मुन्ना तुफानी,प्रखंड मत्स्यजीवी अध्यक्ष संजय चौधरी, चन्द्रिका प्रसाद(मुखिया),पूर्व मुखिया बालकिशोर प्रसाद,प्यारेलाल, पूर्व पैक्स अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद,इत्यादि पूर्व जनप्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधि सहित सैप जवान सिपाही एवं ग्रामीण लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.