Breaking News

Corona Virus : बिहार के सभी स्कूल-कॉलेज 31 मार्च तक बंद, बिहार दिवस कार्यक्रम भी किया गया रद्द

चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।

चीन के बुहान शहर से निकलकर कोरोना वायरस दुनिया के कई देशों में फ़ैल चुका है। भारत के कर्णाटक में भी इस वायरस से एक मरीज की मौत हो चुकी है। दिल्ली सरकार ने कोरोना को महामारी घोषित कर दिया है। इसके मद्देनजर दिल्ली के सिनेमाघरों को 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।


इधर  बिहार सरकार ने भी कोरोना के कहर  को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर आज अहम  बैठक हुई। जिसमें  राज्य के स्कूल-कॉलेज को 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला लिया गया। 

फैसले के बाद सरकार ने राज्य से सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेजों को 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। वहीं इस बैठक में बिहार दिवस कार्यक्रम को भी रद्द किये जाने फैसला लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.