Breaking News

रामगढ़वा: काठमांडू से साईकल से लौट रहे दो लड़कों की दुर्घटना में हुई मौत

एम० कुमार, रामगढ़वा।



रामगढ़वा थाना क्षेत्र के इनरवा गांव निवासी मुकेश कुमार पिता दीनानाथ साह और बैरिया गांव निवासी संतोष महतो पिता गणपत महतो नामक दोनों युवकों की मृत्यु सोमवार को काठमांडू से घर आने के क्रम में हो गई। शिवनगर इनरवा पंचायत के मुखिया शिव चंद्र यादव ने मंगलवार को बताया कि दोनों युवक काठमांडू में कबाड़ी का कार्य करते थे ।

कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद वे दोनों एक ही साइकिल पर सवार होकर घर आने का प्रयास करने लगे। इसी क्रम में काठमांडू के समीप टीका भैरव नामक स्थल पर उनकी साइकिल रास्ते किनारे खाई में गिर गई जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

इस घटना की सूचना काठमांडू में ही रहने वाले उनके अन्य ग्रामीणों ने मोबाइल पर दी। घटना की सूचना मिलते ही गांवों में सन्नाटा छा गया और मातम फैल गया। मुखिया ने बताया कि नेपाल पुलिस के द्वारा आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों के शव को उनके पैतृक गांव भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

वही रामगढ़वा शंकर मंदिर व्यवसाय लोहा दुकानदार मृतक के पटीदार विनोद कुमार ने भी बताया कि काठमांडू में कबाड़ का बिजनेस करता था जो घर वापस आने में एक ही साईकिल पर दोनो लड़का गिरा गया पहाड़ की खाई में और मर गए।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.