भारत में दो संदिग्धों की मौत, दुनियाभर में एक लाख से ज्यादा संक्रमित
देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को कोरोना वायरस के कुल सात मामले सामने आए, जबकि बंगाल और लद्दाख में एक-एक संदिग्ध मरीज की मौत की खबर है।
वहीं, दुनियाभर में कोरोना वायरस से एक लाख सात हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 3600 लोगों की मौत हो चुकी है।
केरल के पांच और उत्तर प्रदेश के दो नए मामलों को मिलाकर देश भर में कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या 45 हो गई है। केरल में जो पांच मामले सामने आए हैं, उनमें से तीन लोग 29 फरवरी को इटली से लौटे थे,
लेकिन उन्होंने न सिर्फ यह जानकारी छिपाई, बल्कि कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से स्क्रीनिंग से बचकर भी निकल गए थे। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है, जो विदेश से लौटने की जानकारी छिपा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.