Breaking News

पूर्वी चम्पारण : शिक्षण संसथान उड़ा रहे सरकारी आदेश की धज्जियां

घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।


कोरोना वायरस को लेकर सरकार और जिला प्रशासन का आदेश प्रखंड क्षेत्र में बेअसर साबित हो रहा है। इसे प्रशासन की लापरवाही कहे या कोचिंग संचालकों की मनमानी, जो इस माहामारी को चंद पैसों की खातिर अनदेखा कर रहें हैं। विदित हो कि कोरोना वायरस संक्रमण में तेजी से बढत को देखते हुए देश के कई राज्यों में स्कूलों व सार्वजनिक स्थानों आदि को बंद करने का ऐलान कर दिया गया है।
देश भर में इस वायरस के कारण संक्रमण की संख्या में इजाफा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इधर बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। जिसके बाद इस वायरस के संक्रमण को देखते हुए सरकार ने 31 मार्च तक सरकारी निजी सभी विद्यालय,
आंगनबाड़ी केन्द्र, सिनेमा घर सहित कई सार्वजनिक स्थानों को बंद रखने के निर्देश जारी किए। परन्तु इसका असर पूर्वी चम्पारण जिले के घोड़ासहन प्रखंड अवस्थित कई स्थानों पर सिफर दिखाई पड़ रहा है। शिक्षण संस्थान खुले रख खुले आम सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.