Breaking News

बिग ब्रेकिंग: सभी राशन कार्ड धारियों को मिलेगा ₹1000 एवं एक माह का राशन मुफ्त

चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
सोमवार को एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कोरोनावायरस से उत्पन्न संक्रमण की गंभीर स्थिति की समीक्षा की। 


समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री से श्री सुशील कुमार मोदी, स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडे, जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा तथा मुख्य सचिव श्री दीपक कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। वहीं बैठक में लॉक डाउन के परिप्रेक्ष्य में लोगों को निम्न सहायता पैकेज देने के निर्णय लिया गया।

  • सभी राशन कार्ड धारी परिवारों को 1 माह का राशन मुफ्त में दिया जाएगा।
  • सभी प्रकार के पेंशन धारियों को अगले तीन माह की पेंशन अग्रिम तौर पर तत्काल दी जाएगी यह राशि उनके खाते में सीधे अंतरित की जाएगी।
  • लॉक डांस इत्र के सभी नगर निकाय क्षेत्रों एवं प्रखंड मुख्यालय की पंचायत में अवस्थित सभी राशन कार्ड धारी परिवारों को ₹1000 प्रति परिवार दिया जाएगा यह राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में अंतरित की जाएगी।
  • वर्ग 1 से 12 के सभी छात्र छात्राओं को दे छात्रवृत्ति 31 मार्च 2020 तक उनके खाते में दे दी जाएगी।
  • सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को 1 माह के मूल वेतन के समतुल्य प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.